गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर आईटीएस फिजियोथैरेपी कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खेलने के दौरान लगने वाली चोटों से बचाव की जानकारी दी गई। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्डा और अर्पित चढ्डा ने डॉ. अमित दुबे का स्वागत किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. थगराज ने जीवन में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका के बारे में बताया। डॉ. अमित दुबे ने कहा कि खेलने के दौरान खिलाड़ियों को लगने वाली चोट का इलाज और उनके ठीक होने की प्रक्रिया को टेपिंग तथा ड्राई नीडलिंग के उपयोग के बारे में सरल तरीके से बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...