Ghaziabad News: खेत में करंट लगने से हुई बच्चे की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 17 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव भोवापुर के दो माह पहले खेत में काम करते समय करंट लगने से हुई दस वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बच्चे को दस रुपए का लालच देकर खेत मे काम कराने के लिए भेजा गया था। बता दें कि गांव भोवापुर में 16 जुलाई को गांव भोवापुर में खेत में करंट लगने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि गुरुवार को आरोपी श्रीनिवास उर्फ सीओ निवासी गांव भोवापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खेत में पशुओं को रोकने के लिए तारबंदी कर करंट छोड़ रखा था। बिना करंट बंद किए दस वर्षीय बच्चे को दस रुपए का लालच खेत में काम करने के लिए भेज दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.