गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती तीन वर्षीय बच्ची की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची को उल्टी-दस्त और गंभीर संक्रमण की शिकायत पर तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन उपाध्याय ने बताया कि विजयनगर की अब्दुल हमीद कॉलोनी निवासी शकील की बेटी रिनिया कुपोषण से ग्रस्त थी। उसे 27 जुलाई को उल्टी-दस्त और सेप्टीसीमिया (खून में गंभीर संक्रमण) की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था। इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई थी। एहतियातन उसे बच्चा वार्ड में निगरानी में रखा गया था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता शकील ने बताया कि भर्ती के दिन उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन शाम तक सुधार हो गया था। बुधवार को डॉक्ट...