गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-3 के एफ ब्लॉक रेजिडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन क्षेत्र में तीन दिन से सीवर के ढक्कन खुले पड़े है। इससे स्थानीय लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि करीब तीन दिन पहले नगर निगम की टीम ने सफाई के लिए सीवर के ढक्कन हटाए थे। इसके बाद न तो सफाई का काम पूरा किया गया और न ही खुले मैनहोल को बंद किया गया। उन्होंने बताया कि आसपास से बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में खुले सीवर में किसी के गिरने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने निगम से जल्द सफाई कराकर सभी ढक्कन सुरक्षित तरीके से लगाने की मांग की है। वहीं जलकल विभाग अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि बारिश के कारण सीवर की सफाई का कार्य प्रभावित हुआ है। जल्द ही स...