गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर मकान मालिक के परिवार को बेहोश कर घर से गहने चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 34 हजार रुपये, एक पैन कार्ड और एक पासपोर्ट स्लिप बरामद हुई है। घटना में शामिल चार आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि नीलमणि कॉलोनी निवासी दिलदार ने बताया था कि 18 अगस्त को उनके घर में किराए पर रहने वाली आयशा ने अपने साथी अनस, खलील, निशा, मुस्कान और खलील के साथ मिलकर उन्हें और उनके परिवार को विश्वास में लेकर खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खीर खाने के बाद वह एवं उसके परिवार के लोग बेहोश हो गए थे। जिसके बाद आरोपियों ने अलमारी का ताल...