गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट मैदान पर एबी ब्लेसिंग चैंपियन ट्रॉफी में खिलाड़ी इलेवन और हरिपर्वत क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें खिलाड़ी इलेवन टीम ने 33 रन से जीत हासिल की। खिलाड़ी इलेविन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। पंकज आर्य ने नाबाद 62 रन की पारी खेली और अपूर्व ने 56 रन बनाए। दूसरी टीम से पुलिकत ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिपर्वत क्रिकेट क्लब 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई। सुशील ने नाबाद 94 रन की पारी खेली। कपिल चौधरी ने 12 और ईशान ने 11 रन का योगदान दिया। खिलाड़ी इलेविन के कप्तान अरविंद पंवार ने चार विकेट विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज आर्य को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...