गाज़ियाबाद, सितम्बर 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-चार में खाना खाकर टहल रही महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन छीन ली। घटना बुधवार देर रात की है। वैशाली सेक्टर-चार गौड़ हाइट्स सोसाइटी निवासी कंचन पालीवाल ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर की रात के समय वह खाना खाने के बाद सोसाइटी के बाहर टहल रहीं थीं। जब वह गेटवे टावर के पास पहुंची तभी पीछे से एक बाइक सवार युवक उनके पास आकर रुका। इससे पहले की वह कुछ समझ पातीं उसने उनके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। उन्होंने जैसे ही शोर मचाया, बदमाश बाइक लेकर मौके से तेज रफ्तार से फरार हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...