गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। नवरात्र पर्व के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शहर के 11 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। विभाग की टीमों ने इन प्रतिष्ठानों से लगभग दो कुंतल कुट्टु का आटा सीज किया है। इस दौरान टीम ने 17 खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए। नवरात्र पर्व के दौरान व्रत की सामग्री की बाजार में तेजी से मांग बढ़ जाती है। इस दौरान मिलावटखोर सक्रिय होकर कम गुणवत्ता का या मिलावटी सामान बाजार में खपाने के लिए मिलावट करते है। इसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान विभाग ने शुक्रवार को शहर के 11 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में विभाग के टीमों ने दो कुंतल कुट्टु का आटा जब्त कर सीज किया। साथ ही 17 खाद्य पदार...