गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कोतवाली क्षेत्र की चूना भट्टी में एक युवक को डंडा मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित खंभे पर तार लगा रहा था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही। चूना भट्टी कॉलोनी निवासी रवि कश्यप अपने चाचा रामचरन के साथ मिलकर केबिल का काम करता हैं। दो दिन पहले कॉलोनी में रामचरन सीढ़ी पर चढ़कर खंभे पर तार लगा रहा था, जबकि रवि ने सीढ़ी पकड़ रखी थी। इसी बीच कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ जोनटी आया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने रवि के सिर में डंडा मारा। इससे वे लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर साथियों को बुला लिया। सभी ने रवि एवं उसके चाचा के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले में रवि समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...