गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा में इस बार श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन होंगे। यहां बंगाली एसोसिएशन ने बद्रीनाथ धाम के स्वरूप में मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनवाया है। 40 फुट ऊंचे पंडाल को बंगाल के कारीगरों ने करीब 45 दिन की मेहनत के बाद भव्य रूप प्रदान किया है। शुक्रवार से पूजा की शुरूआत होने जा रही है। बंगाल का धुनुचि नृत्य पूजा का आकर्षण रहेगा। पूजा समिति के दीपांकर चक्रबर्ती ने बताया कि पंडाल में स्थापित होने वाली 10 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा को सिर्फि मिट्टी और फूलों के प्राकृतिक रंगों से बनवाया गया है। मां के आभूषण पिट प्लांट से बनाए हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल है। मां की प्रतिमा का चक्षु दान महालय के देवी पक्ष में विधि-विधान से किया ...