गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव त्योढ़ी 7 बिस्वा में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव त्योढ़ी 7 बिस्वा निवासी शाहिद गांव निवासी रिहान के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच आउट को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उस समय वहां पर मौजूद युवकों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार रात को रिहान अपने परिजनों क साथ शाहिद के घर पहुंचे और जमकर मारपीट की। इतना पीटा कि शाहिद बेहोश हो गया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमीरजहां, मोमीन, रुखसाना, रिहान निवासी त्योढ़ी 7 बिस्वा के खिलाफ...