Ghaziabad News: कॉलेज से निकला छात्र संदिग्ध हालात में लापता
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। आकाश नगर की आइडियल रोड निवासी मनीष नागर ने पुलिस को बताया कि रितिक उनका छोटा बेटा है। वह 13 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे आइडियल कॉलेज एकेडमी से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश करने का काफी प्रयास किया, लेकिन छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। छात्र को बरामद करने के लिए सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.