गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए द अशोक फाउंडेशन ने कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित किया। प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव तथा डॉ. चिन्मयी अग्रवाल का पौधा भेंट कर स्वागत किया। फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव ने कैंसर देखभाल, इसकी रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी जानकारी दी। डॉ. चिन्मयी अग्रवाल ने कैंसर के कारणों, संभावित लक्षणों, बचाव एवं उपचार के बारे में बताया। अंत में प्रतिभागियों ने कैंसर से संबंधित अपने प्रश्न पूछकर शंकाएं दूर कीं। यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर: मोटापा और धूम्रपान से 30 की उम्र में ही आ रही बीमारी, स्तनपान कराने से कितना लाभ?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...