गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में गली में कुत्ता घुमा रही युवती के साथ पड़ोस में रहने वाली मां बेटी ने गाली गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने महिला पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क कॉलोनी में धमेंद्र तंवर रहते है। उनकी बेटी कीर्ति ने बताया कि 18 अगस्त शाम करीब आठ बजे छोटी बहन गली में पालतू कुत्ता को घुमा रही थी। मां काजल घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला प्रिया और उसकी बेटी अक्षरा छत पर खड़ी थी। दोनों छत से ही बहन के साथ गाली गलौज करने लगी। शोर सुनकर वह बाहर आई। महिला की बेटी ने छत से पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया। कुछ देर ...