गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सोसाइटी में कुत्ते के भौंकने पर रविवार को एक व्यक्ति ने महिला बैंककर्मी को दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी। आरोपी ने फोन भी छीनकर तोड़ दिया। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।एक सोसाइटी में रहने वाली पीड़िता एक सरकारी बैंक में कार्यरत है। 15 अगस्त की रात करीब नौ बजे अपने कुत्ते को घुमा रही थी। इसी दौरान कुत्ता वहां मौजूद एक व्यक्ति को देखकर भौंकने लगा। उन्होंने इसके लिए माफी मांगी, लेकिन आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पुलिस को फोन कर उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। आसपास के लोग आ गए, जिनके सामने आरोपी ने उन्हें उठाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और हत्या करने की धमकी दी। साथ ही क...