गाज़ियाबाद, सितम्बर 28 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर सीकरी खुर्द मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह गृह क्लेश के चलते किसान ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में 45 वर्षीय किसान एसके शर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह एसके शर्मा ने अपनी मां का श्राद्ध किया था। इसके बाद स्कूटी से मोदीनगर आए। फिर वह मोदीनगर सीकरी खुर्द मार्ग रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। उन्होने रेलवे फाटक के पास अपनी स्कूटी खड़ी की और गाजियाबाद की ओर रेलवे ट्रैक चल दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह दस बजे मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...