गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव खिदौड़ा में जलभराव से तीन किसानों की 52 बीघा ईख की फसल बर्बाद हो गई। शुक्रवार को किसान नष्ट हुई फसल लेकर मोदीनगर तहसील पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उपजिलाधिकारी से मिलने के लिए किसान दो घंटे तक कार्यालय के बाहर बैठे रहे। गांव खिदौड़ा निवासी किसान बालकिशन, किशनलाल और बह्रमनंद अपनी सुखी फसल लेकर मोदीनगर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने बैठ गए। किसानों ने बताया कि पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण ईख के खेत में चार फीट तक पानी भर गया। पिछले दिनों दबंगों ने पुलिया तोड दी, जिस कारण स्थिति और विकराल हो गई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: भाकियू भानू का तहसील पर धरना किसानों ने बताया कि जलभराव से ईख की 52 बीघा फसल नष्ट हो गई है। फसल सूखने से करीब दस लाख रूपए ...