Ghaziabad News: किसान के खेत से दो पेड़ जेसीबी से उखाड़ने का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव खिदौड़ा में खेत से जेसीबी से दो पेड़ उखाड़ने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। किसानों ने इसकी शिकायत वन विभाग और उपजिलाधिकारी से की है। गांव खिदौड़ा निवासी सोनू त्यागी, विश्वास त्यागी, चेतन ने वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर बताया है कि खिदौड़ा धौलड़ी मार्ग पर लेखपाल से मिलीभगत से करके खेत से दो हरे पेड़ जेसीबी से उखाड़ दिए। किसानों ने चेतावनी दी है यदि इस मामले में कोई शिकायत नहीं हुई तो गुरुवार को तहसील पर प्रदर्शन किया जाएगा। उपजिलाधिकारी अजित सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.