गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में युवक ने पास में रहने वाली किशोरी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले जुबैर के पास उनकी नाबालिग बेटी के कुछ फोटो, वीडियो हैं। आरोपी ने वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर दिए। विरोध करने पर आरोपी ने इन्हें उनके रिश्तेदारों को भी भेज दिया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी राम किशन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...