Ghaziabad News: किराये पर ली छह गाड़ियां गिरवी रखने का आरोप
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले एक वाहन कारोबारी ने ट्रोनिका सिटी क्षेत्र निवासी व्यक्ति पर छह कार किराये पर लेकर उन्हें बिना अनुमति दूसरे लोगों के पास गिरवी रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संजयनगर डी-ब्लॉक में रहने वाले नदीम खान ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ियां किराये पर देने का काम करते हैं। नवंबर 2025 में उनकी मुलाकात ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के पुनीत एन्क्लेव निवासी शाहरुख से हुई थी। शुरुआत में शाहरुख ने उनसे एक गाड़ी किराये पर ली थी। इसके बाद दोनों के बीच व्यावसायिक संपर्क बढ़ता गया और आरोपी उनसे लगातार गाड़ियां लेने लगा। नदीम के मुताबिक, वर्तमान में उनकी छह गाड़ियां शाहरुख के पास है। सभी गाड़ियां आरडीसी, राजनगर से किराये पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.