गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने पैर पर कार चढ़ाने के आरोप में उलझाकर दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा सेक्टर-62 निवासी अनिरुद्ध सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह आरडीसी स्थित अपने कार्यालय से कार से घर नोएडा जा रहे थे। रास्ते में एक युवक अचानक उनकी कार के सामने आ गया। उसने कार रोककर आरोप लगाया कि उसके पैर पर कार चढ़ गई है। वह युवक से बातचीत कर ही रहे थे कि दो अन्य युवक उनकी कार के पास पहुंच गए। दोनों ने कार के साइड के शीशे थपथपाने शुरू कर दिए। आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझाते हुए शीशा नीचे करने को कहा। इसी दौरान कार में रखे दोनों मोबाइल फोन चोरी कर लिए। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...