गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: लोनी,हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में घर के पास गली में खेल रही तीन वर्षीय मासूम को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कालोनी स्थित गुरुद्वारा रोड पर सागर भल्ला रहते हैं। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब छह बजे उनकी तीन वर्षीय बेटी नव्या घर के पास गली में खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी घायल गई। शोर सुनकर परिजनों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। वह घायल बेटी को वैशाली स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बेटी के बाएं प...