गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। रालोद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष केसी त्यागी का चित्तौड़ा गांव में स्वागत किया। इस दौरान पर केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी के आवास पर पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान और मजदूरों की आवाज को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पूर्व विधायक ने रालोद का दामन थामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...