गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कारोबारी से पेंट का सामान मंगाकर 2.83 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भोजपुर के रहने वाले गौरव तोमर ने शिकायत देकर बताया है कि वह एक पेंट्स कंपनी के रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर है। उनका कहना है कि आठ नवंबर 2025 को उनके पास एक फोन आया। फोनकर्ता ने अपना नाम विकास त्यागी बताया। कहा कि वह व्यापारी है और उसे नामी कंपनी के पेंट्स, केमिकल, ग्राउंटस के सामान से लदी 24-24 टन की दो गाड़ियों चाहिए। उससे सामान की कीमत तय हुई। फिर अपने कर्मचारियों को आर्डर लेने भेज दिया, जिसकी कीमत 2,83,250 बैठी। आरोपी के बताए अनुसार, दोनों गाड़ियां माल से लदी...