Ghaziabad News: कारोबारी को झांसा देकर सोने की चेन चुराई
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सिहानी गेट क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने कारोबारी को झांसा देकर उसकी सोने की चेन चुरा ली। इस मामले में पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर निवासी यथार्थ अग्रवाल ने शिकायत देकर बताया है कि 13 जुलाई को वह लोहा मंडी स्थित अपनी दुकान से बिंदल शोरूम से कपड़ें लेने गए थे। कपड़ें खरीदने के बाद वह वहां से निकले। थोड़ी दूर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को रुकवाया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने कारोबारी से कहा कि तुमने मेरी बहन से मारपीट की है। वो पट्टी करवाने गई है। मैं पुलिसवाला हूं और तुम्हें मेरे साथ चलना होगा। ताकि पहचान कराई जा सके। उसने कहा कि जिस लड़के ने बहन से मारपीट की है, उसने सोने की चेन और अंगूठी पहनी है। उसने कहा कि मेरे साथ दो तीन लोग और है। यदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.