गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने मुकेश कॉलोनी में एक परचून व्यापारी के घर पर छापेमारी कर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का भारी भंडार बरामद किया है। पुलिस ने मौके से करीब 2296 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट (पोटाश) और 200 किलोग्राम गंधक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पुनीत निवासी मुकेश कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पदार्थ एक कमरे में बड़ी मात्रा में रखे हुए थे। जिसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रितांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम दो अक्टूबर को बल्लभगढ़ अनाज मंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने कमरे में बड़ी मात्रा में पोटाश और गंधक जमा कर रखी है। सूचना के आधार पर टीम ...