गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने हार्डवेयर कारोबारी की हत्या के मुख्य हत्यारोपी को बुधवार तड़के खानपुर जप्ती रोड पर श्मशान घाट के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की राजधानी एंक्लेव में रहने वाले 45 वर्षीय विनोद गुप्ता रहते थे। वह 11 अक्तूबर को शाम दुकान बंद कर किरायेदार बिलाल के साथ गए थे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बकाया मांगने पर किराएदार ने की थी कारोबारी की हत्या अगले दिन 12 अक्तूबर सोमवार सुबह जंगल में उनका लहूलुहान शव मिला था। शरीर ...