गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कांवड़ यात्रा के दौरान लगन, समर्पण और व्यवहार कुशलता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शनिवार को नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। 15 अगस्त को डीएम ने नागरिक सुरक्षा विभाग के घटना नियंत्रण अधिकारी नीतीश सिंह सम्मान पत्र प्रदान किया। यात्रा के दौरान उन्होंने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...