गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम तैयारियों में जुटा है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने दूधेश्वर मंदिर में महंत नारायण गिरी से मुलाकात की। उन्होंने मंदिर में पौधा लगाकर तैयारियों का शुभारंभ भी किया। इस बार कांवड़ मार्ग पर 1030 सफाई मित्र तैनात किए जाएंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर सफाई, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग और आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग विभागों की टीमें गठित की गई हैं। 20 जुलाई से बैरिकेडिंग शुरू करेगा, जबकि जलकल विभाग ने मंदिर परिसर में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के साथ 12 गंगाजल टैंकर मंदिर के बाहर तथा 25 से 30 पानी के टैंकर पूरे कांवड़ रूट पर तैनात करने की योजना बनाई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि 20 जुलाई से...