Ghaziabad News: कांवड़ मार्ग और मंदिरों के आसपास मीट की दुकानें बंद रहेंगी
गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने के लिए जिले में कांवड़ मार्गों के साथ-साथ प्रमुख मंदिरों की गुजरने वाले रास्तों पर स्थित मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और दुकानदारों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए यह व्यवस्था लागू की जाएगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि सोमवार को शासन स्तर से इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर जल्द ही मीट विक्रेताओं और संबंधित व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में उन्हें शासन के निर्देशों और पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.