गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- Ghaziabad News: -28 जुलाई से 15 अगस्त तक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त रहेगी -कांवड़ मार्गों पर 26 शिविरों में स्नेक वेनम वैक्सीन के साथ तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी

कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाएं गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। केवल अपरिहार्य कारणों में ही स्वास्थ्य कर्मियों को अवकाश मिलेगा। विभाग कांवड़ मागों पर 26 चिकित्सा शिविर लगाएगा।

चिकित्सकीय सुविधा और ड्यूटी शेड्यूल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सचिन वैश्य ने बताया कि कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख कांवड़ मार्गों पर 26 शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जहां 104 डॉ...