गाज़ियाबाद, अगस्त 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। कांवड़ियों की सुरक्षा और कांवड़ यात्रा व्यवस्था पर अब एक ही जगह से नजर रखी जाएगी। मेरठ रोड तिराहे पर शुक्रवार को जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, डीसीपी धवल जायसवाल और नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।

कंट्रोल रूम की व्यवस्था जिला प्रशासन ने पूरे कांवड़ मार्ग पर पांच कंट्रोल रूम बनाए। मुख्य कंट्रोल रूम मेरठ तिराहे पर बनाया गया है। इन पांचों कंट्रोल रूम को मुख्य इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। यहां से पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी के साथ ही अलग-अलग विभागों की व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। किसी भी स्थान से सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के लिए भे...