गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: लोनी। तिलकराम कॉलोनी में दंपति और उनके पुत्र ने कहासुनी के बाद पड़ोस में रहने वाले मां बेटे के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुलदीप ने आरोप लगाया कि कहासुनी के बाद राहुल, उसके पिता संदीप और मां सविता ने उनके साथ लाठी डंडे से मारपीट की। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...