गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के असालतपुर फर्रूखनगर में कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने दुकानदार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बचाव में आई दुकानदार की पत्नी से भी मारपीट की गई। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असालतपुर फर्ररूखनगर निवासी रविंद्र त्यागी ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की सुबह उनका बेटा शांतनू टैंपो (छोटे हाथी) लेकर जा रहा था। रास्ते में निकलने को लेकर गांव निवासी रमेश त्यागी से उसकी कहासुनी हो गई। उस समय आसपास के लोगों ने मामला शांत कर उसे घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: बहन से फोन पर बात करना पड़ोसी को नहीं आया रास, युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह अपने बेटे दीपांश...