Ghaziabad News: कवियों ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया
गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। गोविंदपुरम के एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन सुरेंद्र कुमार श्रोत्री के सेवानिवृत्ति अभिनंदन के अवसर पर किया गया। इसमें देशभर से पधारे कवियों ने शिरकत की। देर रात तक चली महफिल में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कवियों ने प्रेम, राष्ट्रभक्ति, सनातन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवयित्री डॉ. निवेदिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में हापुड़ से पधारे ओज कवि डॉ. अनिल बाजपेई ने प्रकृति और प्रेम के अनुपम सौंदर्य बखान करते हुए कहा कि पपिहा बोले प्रेम से, पियू-पियू हर बार। बूंद-बूंद में ढूंढ़ता, अपने प्रिय का प्यार। एटा से आए आर्य राजेश यादव ने अपनी रचना छोड़ दो ये जातिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.