गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम ने कविनगर में गोबर प्रसंस्करण संयंत्र शुरू किया है। महापौर और नगर आयुक्त ने गोबर की समस्या के समाधान के लिए प्लांट की शुरूआत की है। अन्य जोन में भी इस तरह की 25 मशीन लगाई जाएंगी। महापौर सुनीता दयाल ने बताया निगम में नालों और सड़कों के किनारे गोबर डालने की शिकायत आ रही हैं।

कविनगर में गोबर प्रसंस्करण संयंत्र की शुरुआत इसके समाधान के लिए योजना बनाई गई। इसके तहत कविनगर में गोबर प्रसंस्करण संयंत्र की शुरुआत की गई है। गोबर का इस्तेमाल करते हुए बायोफ्यूल बनाया जाएगा जो औद्योगिक इकाइयों को भेजा जाएगा। इसके अलावा बचे गोबर से खाद बनेगा। यह खाद नर्सरी और पौधों में इस्तेमाल होगा। यह प्लांट पीपीपी मॉडल पर चलेगा जिससे निगम की आय बढ़ेगी।

गोबर से बायोफ्यूल और खाद का उत्पादन नगर आ...