गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। चिरंजीव विहार और अवंतिका की बहुत सी संपत्ति पर कर निर्धारण नहीं हो सका है। पार्षद मनोज त्यागी ने नगर आयुक्त से शिविर लगवाकर कर निर्धारण की मांग की है। पार्षद का कहना है कि जिस संपत्ति पर कर निर्धारण नहीं है उस पर जल्दी टैक्स लगाकर वसूली की जाए। वार्ड के लोग खुद अपनी संपत्ति पर कर निर्धारण चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि छूटी संपत्ति पर टैक्स लगने से निगम की आय बढ़ेगी। पार्षद ने वार्ड में अवकाश के दिन शिविर लगाने की मांग की है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है की छूटी संपत्ति की पहचान कर टैक्स लगाया जाएगा। कई वार्डों में शिविर लगाने की भी योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...