Ghaziabad News: कराटे प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया
गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। सुशीला गर्ल्स इंटर कालेज में बुधवार को क्षेत्रीय और जिलास्तर की कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के अलावा मोदीनगर, लोनी के करीब 70 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कराटे प्रतियोगिता में अंडर-14 में 18, अंडर-17 में 21 और अंडर -19 में 16 छात्र छात्राओं का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ। चयनकर्ता अंजू भारती ने बताया कि आगामी 12 को सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल प्रतियोगिता में ये सभी खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम भारद्वाज ने विजेता खिलाडियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.