Ghaziabad News: करवा चौथ की पूजा के लिए बाजार में छाई डिजाइनर थालियां
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। महिलाओं के त्योहार करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार है। गुरुवार को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है। महिलाओं का उत्साह देख बाजार में भी विभिन्न डिजाइन व साइज की पूजा थाली, लोटा, छन्नी और पूजा की सामग्री बिक रही है। मंगलवार को महिलाओं ने इनकी जमकर खरीदारी की। घंटाघर के दुकानदार विनोद गोयल बताते हैं कि इस बार चांदी के पैटर्न पर थाली बाजार में महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही है। पहले फाइबर की थाली आती थी अब इस तरह की थाली आ रही है। देखने में खूबसूरत होने के साथ ही यह डेकोरेटेड भी है। यह कोलकाता व दिल्ली से आई है, जिसकी कीमत 100 से 550 रुपये तक है। इसमें सिंदूर रखने के लिए भी छोटी कटोरी बनी हुई है। इसी तरह मिट्टी की जगह इस बार पीतल व चांदी के करवा की अधिक मांग है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.