Ghaziabad News: कमाई का झांसा दे महिला से हजारों ठगे
गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दिल्ली के शकरपुर निवासी अनुप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस जुलाई 2024 को उनके बैंक खाते से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये निकलवा लिए। आरोपियों ने खुद को अमेजन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पहले उन्हें छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क पूरे कराए। शुरुआती भुगतान कर विश्वास जीतने के बाद अधिक कमाई का झांसा देकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर रकम जमा करा ली। पीड़िता ने विजयनगर थाने प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.