गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के चोरी करने घुसे आरोपी को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एलपीजी सिलेंडर मिला है। शिकायतकर्ता तालिब ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ लोकप्रिय विहार में किराए पर रहते हैं। सोमवार तड़के चार बजे दो संदिग्ध व्यक्ति उनके कमरे में चोरी की नीयत से घुस आए और वहां रखा गैस सिलेंडर उठाकर ले जाने लगे। आहट होने पर तालिब और उनके साथियों की आंख खुली, तो उन्होंने देखा कि दो लोग सिलेंडर लेकर भाग रहे हैं। तीनों शोर मचाते हुए आरोपियों के पीछे दौड़े। इनमें से एक को उन्होंने पकड़ लिया, जबकि दूसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली के गाजीपुर निवासी मोंटी के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी किया सिलेंडर मिला है। मु...