गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। भोजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में वरिष्ठ चिकित्सक की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. विकास काहरा ने सीएमओ को पत्र भेजकर कनिष्ठ चिकित्सक को इंचार्ज बनाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शासनादेश और सेवा नियमों का हवाला देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास काहरा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वह वर्तमान में भोजपुर पीएचसी में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, वरिष्ठता और निर्धारित सेवा नियमों की अनदेखी करते हुए कनिष्ठ चिकित्सक को वरिष्ठ चिकित्सक के ऊपर पदस्थापित किया गया है। उन्होंने इस व्यवस्था को नियमों के अनुरूप नहीं बताते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान दिल...