गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कनावनी गांव के किसानों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 15वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। त्योहार के बावजूद बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बावजूद प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। धरने में शामिल लखीराम शर्मा ने बताया कि दो दिन बाद कनावनी गांव में महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में आंदोलन की अब तक की स्थिति, प्रशासन की कार्रवाई और आग...