गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम कनावनी गांव के किसानों का उचित मुआवजे और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर धरना शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन में शामिल मथन सिंह नागर ने बताया कि किसानों की मांग है कि कनावनी की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा कनावनी के हिसाब से दिया जाए। उनका कहना है कि जमीन गांव की सीमा में स्थित है, इसलिए किसी दूसरे क्षेत्र का सर्किल रेट लागू करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। धरने में इसे तत्काल वापस लेने की मांग भी की है। किसानों का कहना है कि यदि सोमवार तक दोनों मांगों पर ठोस...