गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिद्धार्थ विहार स्थित टीएंडटी सोसाइटी में रहने वाली प्रियंका ने शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में एक फ्लैट में बीरेंद्र और वंदना व दूसरे फ्लैट में पंकज और प्रगति रहते हैं। आरोप है कि दो सितंबर को चारों उनके घर आए और कूड़ा रखने को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...