गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। लोहा मंडी और एसएसजीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण बढ़ रही जाम, गंदगी और आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद यूपीसीडा ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। उप महाप्रबंधक सलिल यादव के नेतृत्व में टीम ने दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में बुलडोजर चलाकर एक हजार से अधिक अवैध खोखे, झुग्गियां और ठेलियां हटाईं। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन टीम ने अभियान जारी रखा। औद्योगिक संगठनों की ओर से लंबे समय से उद्योग बंधु की बैठकों में लोहा मंडी और एसएसजीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने और गंदगी की शिकायतें की जा रही थीं। शाम के समय फैक्ट्रियों से काम खत्म कर लौटने वाली महिला कामगारों के साथ बदसलूकी की शिकायतें भी सामने आई थीं। क्षेत्र म...