Ghaziabad News: ओटीएस योजना में 30 करदाताओं ने जमा कराया गृहकर
गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। एकमुश्त समाधान योजना का लाभ ट्रांस हिंडन के लोगों ने उठाना शुरू कर दिया है। करीब 15 दिनों के भीतर 30 से अधिक लोगों ने पंजीकरण के बाद गृहकर जमा कराया है। सबसे अधिक वसुंधरा जोन से करीब 18 और मोहन नगर जोन से 12 करदाताओं ने योजना का लाभ लेते हुए गृहकर का भूगतान किया। नगर निगम गृहकर बकायेदारों को ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। योजना के तहत गृहकर के बकायेदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार ब्याज और अधिभार में राहत दी जाती है। मुख्य कर अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि योजना में पहले करदाताओं को पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद बकाया जमा किया जा सकता है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में करीब 15 दिनों में 30 लोगों ने योजना का लाभ लेते हुए गृहकर जमा कराया है। योजना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.