गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभाग के तीन जिले गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में ऑपरेशन कवच अभियान के तहत कुल 68 वाहनों पर कार्रवाई की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि लंबी दूरी की स्लीपर बसों और परमिटधारी यात्री वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 68 वाहनों पर 16.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...