Ghaziabad News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश पर हर महीने पांच फीसदी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्लाम नगर निवासी कामिल इरशाद ने अदालत में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वर्ष 2023 के अंत में मसूरी क्षेत्र निवासी आदिल ने उसे टीएलसी कंपनी में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था। उसने दावा किया कि कंपनी एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी है और इसमें निवेश करने पर वर्ष 2027 तक हर महीने पांच प्रतिशत निश्चित मुनाफा मिलेगा। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि निवेश की गई पूरी रकम सुरक्षित रहेगी और उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्वयं वह लेगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.44 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.