गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में ऑटो ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई।संगम विहार बीना नगर निवासी मनोज मंगल ने पुलिस को बताया कि 22 जून को वह अपनी पत्नी कंचन के साथ स्कूटी से मोहन नगर से लोनी जा रहे थे। जैसे ही वह हिंडन एयरफोर्स से भोपुरा जाने वाली सड़क पर पहुंचे, तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान 30 जून को कंचन की मौत हो गई। इलाज कराने के बाद मनोज ने साहिबाबाद थाने में ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने ...